उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग के द्वारा यूपी राशन कार्ड लिस्ट को जारी किया जा चुका है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति कुछ आसान से चरणों का पालन करके राशन कार्ड की सूची को चेक कर सकता है। इसलिए अगर आप भी यूपी राशन कार्ड लिस्ट को चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको संबंधित विभाग के आधिकारिक वेब पोर्टल पर जाना होगा।
यहां आपको जानकारी के लिए यह भी बता दें कि यदि आपका नाम राशन कार्ड लिस्ट में होगा तो ऐसे में आपको बहुत सारे फायदे मिलेंगे। यूपी राज्य सरकार की तरफ से आपके जीवन को सुगम बनाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं भी शुरू की जाती हैं। इन सब योजनाओं का लाभ लेने हेतु आपके पास राशन कार्ड होना चाहिए।
तो यूपी राशन कार्ड लिस्ट को चेक करने की प्रक्रिया यदि आपको प्राप्त करनी है तो आप हमारा यह लेख पूरा पढ़ें। हमारे इस आर्टिकल में आपको यूपी राशन कार्ड लिस्ट से संबंधित प्रत्येक महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। तो चलिए जानते हैं कि यूपी राशन कार्ड लिस्ट को देखने का पूरा तरीका क्या है।
Contents
UP Ration Card List
यूपी राशन कार्ड लिस्ट उत्तर प्रदेश में रहने वाले लाखों गरीबों नागरिकों की एक बहुत बड़ी उम्मीद है। इस लिस्ट में जिन नागरिकों का नाम शामिल होता है इन्हें यूपी सरकार हर महीने चावल, गेहूं, चीनी, मिट्टी का तेल जैसा राशन मुफ्त में प्रदान करती है। इस प्रकार से गरीब नागरिकों के लिए यह एक काफी बड़ी मदद होती है। क्योंकि सरकार की तरफ से मिलने वाले राशन का उपयोग करके आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के यूपी के निवासी आसानी के साथ अपना जीवन निर्वाह कर सकते हैं।
परंतु यूपी सरकार सभी नागरिकों को इस योजना के अंतर्गत लाभ नहीं देती है। दरअसल इस योजना को सफलता पूर्वक चलाने का काम उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग को सौंपा गया है। इसलिए विभाग द्वारा केवल पात्रता रखने वाले व्यक्तियों को ही राशन कार्ड लिस्ट में सम्मिलित किया जाता है। यही कारण है कि इस राशन कार्ड की सूची को नियमित रूप से अपडेट किया जाता है ताकि अपात्र नागरिकों को इससे हटाया जा सके।
यूपी राशन कार्ड लिस्ट कहा देखें
अगर आप यूपी राशन कार्ड लिस्ट को चेक करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाना होगा। दरअसल प्रशासन की वेबसाइट पर आपको बिल्कुल सटीक जानकारी प्राप्त हो पाएगी। इसलिए आपको इसके लिए उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। इसके लिए आप लिस्ट चेक करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाइए और वहां पर जो भी निर्देश आपको दिए जाएं इनके ऊपर पालन करते हुए आप अपनी यूपी राशन कार्ड लिस्ट को चेक कर सकते हैं।
यूपी राशन कार्ड योजना के मुख्य लाभ
यूपी राशन कार्ड के गरीब नागरिकों को काफी लाभ मिलते हैं। बताते चलें कि यूपी के गरीब निवासी अपनी पात्रता के हिसाब से अपना राशन कार्ड बनवा सकते हैं और फिर इस योजना का फायदा ले सकते हैं। यूपी राशन कार्ड योजना के माध्यम से मिलने वाले लाभ कुछ इस तरह से हैं :-
- राशन कार्ड को गरीब नागरिक अपने निवास प्रमाण पत्र के रूप में उपयोग कर सकते हैं।
- प्रत्येक महीने सरकार की तरफ से गेहूं, चावल, मिट्टी तेल, चीनी बिल्कुल मुफ्त में या फिर बेहद कम दरों पर प्राप्त कर सकते हैं।
- अगर आपको अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है तो इसके लिए भी राशन कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।
- जो व्यक्ति अपना बैंक अकाउंट ओपन करना चाहते हैं तो ऐसे में वे अपने राशन कार्ड का इस्तेमाल पहचान पत्र के तौर पर कर सकते हैं।
यूपी राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?
अगर आप यूपी राशन कार्ड लिस्ट को जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित आसान सी प्रक्रिया को दोहराना है :-
- सर्वप्रथम आप यूपी राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम जांचने के लिए उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर चले जाइए।
- अब आपको यहां पर आधिकारिक पृष्ठ पर एनएफएसए पात्रता सूची का एक ऑप्शन दिखाई देगा। आप इसके ऊपर क्लिक कर दीजिए।
- इसके बाद फिर आपको उत्तर प्रदेश के सारे जिलों की सूची दिखाई देगी यहां पर आप अपने जिले को चुन लीजिए।
- फिर अगले चरण में आप अपना ब्लॉक का चयन कर लीजिए और फिर इसके साथ ही अपनी ग्राम पंचायत भी चुन लीजिए।
- सारी महत्वपूर्ण जानकारी को चुन लेने के बाद फिर आप पात्र गृहस्थी और अंत्योदय में से किसी एक ऑप्शन को चुन लीजिए।
- कहने का तात्पर्य है कि अगर आप पात्र गृहस्थी के अंतर्गत लिस्ट चेक करना चाहते हैं तो इसका चयन कीजिए अथवा अंत्योदय का विकल्प सिलेक्ट कर लीजिए।
- फिर आप नीचे की तरफ दिए गए राशन कार्ड की संख्या वाले विकल्प पर क्लिक कर दीजिए।
- इस प्रकार से आपके सामने अब आपके मोबाइल की स्क्रीन पर यूपी राशन कार्ड लिस्ट खुलकर प्रदर्शित हो जाएगी।
- अब इस राशन कार्ड की सूची में आप सबसे पहले अपना नाम ढूंढिए और फिर इसके बाद अपने नाम के बिल्कुल सामने आप डिजिटलाइज राशन कार्ड संख्या वाले विकल्प को दबा दीजिए।
- अब आपके सामने यूपी राशन कार्ड लिस्ट का पूरा विवरण आ जाएगा और आप अपने बारे में सारी डिटेल अब चेक कर सकते हैं।